गाजियाबादः राशन लेना गया था बेटा, घर लौटा तो ले आया बहू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लॉकडाउन के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवक सब्जी और राशन लेने के लिए निकला था। लेकिन जब वह वापस घर लौटा तो दुल्हन लेकर आया। बेटे को लड़की के साथ देख घर में मौजूद मां के होश उड़ गए। इसके बाद मां ने दोनों को घर में प्रवेश करने से रोक दिया। मामला बढ़ा तो सीधे थाने पहुंच गया। जबकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले में बीच का रास्ता निकाला।

uttar pradesh ghaziabad son returned with bride

दरअसल, बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर घर ले आया तो मां ने घर में घुसने से मना कर दिया। इसके बाद मामला साहिबाबाद कोतवाली में पहुंचा। जहां दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है। जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है। हालांकि वह इसका कोई सबूत पेश नहीं कर सका। वहीं वह एक महीने पहले हरिद्वार में शादी होने की बात कह रहा है लेकिन इसका भी वह कोई सबूत नहीं दे सका है। पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया।

काफी देर तक सवाल-जवाब के बाद फिलहाल पुलिस ने लड़के और लड़की को समझा दिया है। लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर किराए के मकान में चला गया है। वहीं लड़के की मां ने फिलहाल साफ शब्दों में कह दिया है कि लॉकडाउन खत्म होने से पहले घर आने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+