गाजियाबादः चचेरी बहन से प्यार करता था भाई, निकाह तय होने पर गोलियों से भून डाला

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के नगर पंचायत डासना के मोहल्ला मुर्गी फार्म में चचेरे भाई ने बहन को गोली मार दी। गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डासना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित भाई रिजवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने बताया लड़की का रिश्ता उसके फूफा के लड़के से हुआ था, जिसको लेकर रिजवान काफी नाराज था। क्योंकि वह उससे पहले से ही प्यार किया करता था।

बहन ने प्रेम-प्रसंग से किया इनकार तो मार डाला

बहन ने प्रेम-प्रसंग से किया इनकार तो मार डाला

हत्यारोपित रिजवान ने लड़की के घर जाकर उससे बात करने की कोशिश की पर लड़की ने मना कर दिया, जिसके बाद रिजवान ने लड़की को उसके घर पर ही गोली मार दी। लोगों ने रिजवान को पकड़कर पुलिस को घटना की सूचना दी। दरअसल, सोमवार को आरोपित उनके घर आया तो भाभी ने उसे समझाते हुए जाने को कहा। इस पर आरोपित ने लड़की से पूछा कि हमारे बीच संबंध है कि नहीं। इस बात पर लड़की ने इनकार कर दिया, जिससे गुस्से में आकर आरोपित ने तीन गोली मार दी।

दूसरी जगह तय हुई थी शादी

दूसरी जगह तय हुई थी शादी

किशोरी के भाई का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। मगर बहन की शादी बचपन में ही पिलखुवा निवासी फुफेरे भाई से तय हो गई थी। इसी साल शादी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन पड़ गया। अब बकरा ईद पर दोनों का निकाह होना तय किया था। वहीं एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना करीब साढ़े छह बजे मसूरी के बाजीगरान मोहल्ले की है।

हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपित रिजवान को को मौके से गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। वह चिरंजीव विहार में हेयर सैलून पर काम करता था और लॉकडाउन के बाद से घर पर ही था। चचेरी बहन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में लड़की की छोटी भाभी को पता चला तो उन्होंने विरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+