UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी MLA नंदकिशोर और बसपा प्रत्याशी पति के बीच हुई तीखी झड़प

यूपी निकाय चुनाव के बीच गाजियाबाद के लोनी में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा प्रत्यासी के पति और नेता असद अली के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान बसपा नेता ने बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए।

BJP MLA nandkishor gurjar

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 38 जिलों में मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से सियासी टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं। गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा प्रत्यासी के पति और नेता असद अली के बीच तीखी झड़प हो गई।

बिना एजेंट के दोनों नेता (नंदकिशोर गुर्जर और असद अली) पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झड़प हो गई और विवाद बढ़ गया। इस दौरान प्रत्याशी पति और बसपा नेता असद अली ने बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए।

बसपा नेता असद अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मुसलमानों को वोट नहीं डालने दे रहे है। आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच झड़का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यह झड़प लोनी इंटर कॉलेज में हुई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बुर्के की आढ़ में फर्जी वोटिंग की सूचना मिली थी। जिसपर बीजेपी विधायक लोनी इंटर कॉलेज पहुंचे थे।

वहीं, दूसरी तरफ बसपा नेता असद अली भी लोनी इंटर कॉलेज पहुंचे थे और मतदाताओं के साथ बिना एजेंट के बूथ में प्रवेश किया। तभी पीछे से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन्हें धमकार बाहर निकले के लिए कहा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झड़प हो गई।

इस दौरान प्रत्याशी पति और बसपा नेता असद अली ने बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर मतदातओं को मतदान ने करने देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक मुसलमानों को वोट नहीं डालने दे रहे है।

Recommended Video

    गाज़ियाबाद: बीजेपी नन्दकिशोर गुर्जर का ये वीडियो हैं कमाल, देखें आप भी

    वहीं, दूसरी तरफ दादरी पोलिंग बूथ पर पब्लिक का हंगामा देखने को मिला। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि पुलिस आईडी चेकिंग के नाम पर मतदाताओं को भगा रही है। इस दौरान उन्होंने पूछा कि मतदाताओं को भगाने का आखिर अधिकार किसने दिया?

    राजकुमार भाटी ने कहा कि यह केवल सपा समर्थिक बूथों पर हो रहा है। भाजपा के प्रभाव वाले बूथों पर पुलिस दूर बैठी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+