गाजियाबाद: वेब सिटी के पास दो शवों के मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को घटनास्थल से मिले जिंदा कारतूस भी
गाजियाबाद: वेब सिटी के पास दो शवों के मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को घटनास्थल से मिले जिंदा कारतूस भी
गाजियाबाद, 21 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वेब सिटी के पास दो शव पड़े है। शव मिलने की सूचना मिलते ही ऑरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है।

वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त हो गई है। जितेंद्र (33 साल) और हरेंद्र चंदेला उर्फ चेतन (32 साल) ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचना दी गई है।
एसएसपी ने बताया कि दोनों व्यक्ति यहां कैसे आए, और कौन-कौन मौजूद था, किसने और क्यों हत्या की है। इन सब बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। बताया कि वारदात स्थल से मिले जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इन कारतूस को बारे में पता लगाया जा रहा है कि यह कहां से खरीदे गए थे और किसने खरीदे थे।
बता दें कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे वेवसिटी सेक्टर-4 के गार्ड ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के एक खाली प्लाट के पास दो शव पड़े हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवकों के शव पड़े हुए थे। दोनों युवकों की हत्या गोली मारकर की गई थी। दोनों की तलाशी लेने पर पुलिस को मोबाइल फोन भी मिला, जिससे दोनों युवकी की शिनाख्त हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications