गाजियाबाद: कोरोना संदिग्ध महिला आइसोलेशन वार्ड से हुई गायब, चार घंटे बाद घर में मिली
गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक संदिग्ध मरीज संयुक्त अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से बिना बताए कहीं चली गई। महिला के आइसोलेशन वॉर्ड में नहीं मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने उसकी काफी तलाश की और मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। महिला का कुछ पता नहीं चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

आइसोलेशन वार्ड में नहीं है कोई सुविधा
संदिग्ध महिला मरीज के लापता होने की सूचना कविनगर थाने में भी दी गई। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि संयुक्त अस्पताल प्रबंधन की ओर से आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कोरोना की संदिग्ध महिला मरीज के लापता होने की सूचना दी गई है। महिला की तलाश की गई तो चार घंटे के बाद वह अपने घर में मिल गई। पुलिस ने महिला को तलाशकर वापस आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसने वार्ड में रहने से इंकार करते हुए हंगामा किया। महिला का कहना था कि वार्ड में कोई सुविधा नहीं है, इसलिए वह वार्ड में नहीं रहना चाहती। पुलिस और डाक्टरों ने किसी तरह से समझाकर उसे शांत कराया।
यूएसए से वापस लौटी थी महिला
महिला 10 मार्च को यूएसए से वापस लौटकर आई थी। इस महिला में कोरोना के लक्षण मिलने पर डाक्टरों ने काफी जद्दोजहद करने के बाद सोमवार को भर्ती कराया था। महिला का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा चुका है, वह दूसरे ही दिन बिना बताए भाग गई थी, जिसे पुलिस ने लाकर दोबारा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
अस्पताल में पांच संदिग्ध मरीज कराए भर्ती
मंगलवार को संयुक्त अस्पताल में बनी कोरोना हेल्प डेस्क पर विदेशों से लौटकर आए पांच मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इनमें दो थाईलैंड, दो चेकोस्लोवाकिया और एक यूके से लौटे लोग हैं। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को गले में इंफेक्शन की शिकायत की है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर लिया गया है और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अस्पताल के आइसोलेशन में सिर्फ सात मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications