गाजियाबाद: 5 साल की बच्ची में नहीं मिले Monkeypox के लक्ष्ण, नेगेटिव आई रिपोर्ट

गाजियाबाद: 5 साल की बच्ची में नहीं मिले Monkeypox के लक्ष्ण, नेगेटिव आई रिपोर्ट

गाजियाबाद, 07 जून: पिछले दो-तीन दिन से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीज को लेकर चल रही आशंकाओं पर विराम लग गया है। मंगलवार 07 जून को पांच वर्षीय बच्ची की पुणे में स्थित आईसीएमआर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब से रिपोर्ट आ गई है। लैब से जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक बच्ची को मंकीपॉक्स की बीमारी नहीं है और उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है। दरअसल, 03 जून को शरीर पर खुजली और रैशेज की शिकात के बाद पांच साल की बच्ची की रिपोर्ट जांच के लिए पुणे में स्थित लैब भेजी गई थी।

suspected case of monkeypox from UPs Ghaziabad has tested negative

Recommended Video

    Ghaziabad: 5 साल की बच्ची में मिले Monkeypox जैसे लक्षण, लिए गए सैंपल | वनइंडिया हिंदी | #News

    गाजियाबाद के राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी क्लीनिक में शुक्रवार को कान के पर्दे का इलाज कराने के लिए एक पांच साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस दौरान बच्ची को शरीर पर खुजली और रैशेज की शिकायत थी। बच्ची में मंकीपाक्स जैसे लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने टीम के साथ क्लीनिक में पहुंचकर मंकीपाक्स संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर पुणे की एनआइवी लैब को भेज दिया था। इसी के साथ बच्ची के परिजनों को आइसोलेट करा दिया गया था।

    सीएमओ गाजियाबाद ने बताया कि बच्ची के सैंपल एहतियात के तौर पर लिए गए है। बच्ची को अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है और न ही उसने और न ही उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है। बच्ची के शरीर पर सिर्फ खुजली और चकत्ते की शिकायत थी। तो वहीं, अब पुणे में स्थित आईसीएमआर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब से रिपोर्ट आ गई है, जो नेगेटिव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+