गाजियाबाद: मैथ्स टीचर पर छात्रा ने लगाया आरोप, बोली- 7 साल से कर रहा था रेप

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक छात्रा ने निजी स्कूल के मैथ्स टीचर पर गंभीर आरोप लगाये है। छात्रा का आरोप है कि आरोपित टीचर ने उसके साथ रेप किया है। आरोपित पहले युवती को शादी का झांसा देता रहा, लेकिन जब युवती को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है तो उसने टीचर से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद भी टीचर उसे बदनाम करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है।

student accused the math teacher of physical attack her for the last seven years

स्कूल समय से कर रहा है शोषण
एनबीटी की खबर के मुताबिक, मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित जिस स्कूल में पढ़ाता था, उसने उसी स्कूल में 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। टीचर स्कूल के समय से ही उसके साथ अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर परिवार से उसकी शिकायत करने की धमकी देने लगा। बाद में छात्रा का स्कूल बदलने के बाद भी वह से जबरन बुलाकर रेप करता रहा। पीड़िता ने बताया कि बालिग होने पर वह एक स्कूल में पढ़ाने लगी। इसके बाद आरोपित ने पुरानी बातों के कारण उसे शादी करने का झांसा दिया।

बात करनी बंद की तो देने लगा धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसे जानकारी हुई कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उसने बात करनी बंद कर दी। इसके बाद वह युवती का रास्ता रोक कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार रात थाने जाकर उसके खिलाफ रेप और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने नाबालिग होने पर भी यौन शोषण करने की बात कही है, ऐसे में मामले में पॉक्सो की धारा के लिए कानूनी राय ली जा रही है। थाना प्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+