शादीशुदा शाहिद से प्यार कर बैठी शबनम, शादी के लिए बोला तो मिली ऐसी मौत
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चार दिन पहले लोनी थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली थी। महिला की हत्या सिर पर ईंट-पत्थर से वार कर की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस कातिल तक पहुंच ही गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसमें अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Recommended Video

एक साल से शबनम के संपर्क में था शाहिद
गाजियाबाद लोनी थानाक्षेत्र में 10 अगस्त को एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। प्रथम दृष्टि में यह लगा कि महिला के सिर पर गोली लगी है। हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता लगा कि महिला के सिर पर ईंट से वार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस लगातार इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी। जब पुलिस ने महिला के घरवालों से इस बारे में बात की तो पता लगा कि शाहिद नाम का व्यक्ति पिछले एक साल से युवती के संपर्क में था।

शाहिद ने ही ले ली शबनम की जान
पुलिस ने शाहिद की तलाश की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में भी शाहिद से मिलता जुलता व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में पहले तो शाहिद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया। शाहिद ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके सलाखों के पीछे डाल दिया।

शाहिद ने बताया क्यों की शबनम की हत्या
शाहिद ने बताया कि वह शबनम से पिछले एक साल से संपर्क में था। शबनम उससे प्यार करने लगी थी और उसको शादी के लिए दबाव बना रही थी। शाहिद ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं, इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन शबनम लगातार उससे शादी का दबाव बना रही थी। 10 अगस्त को वह शबनम को बाइक पर बैठाकर लाया और उससे बात करने लगा। इसी दौरान कहासुनी में उसने शबनम के सिर पर ईंट से वार कर दिया। इसके बाद वहां से चला गया।












Click it and Unblock the Notifications