Priyanka Gandhi ने राहुल गांधी को बताया 'योद्धा', बोलीं- 'छवि खराब करने के लिए सरकार ने खर्च किए करोड़ों'
प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रियंका ने कहा राहुल की छवि खराब करने के लिए सत्ता ने पूरा जोर लगाया गया। हजार करोड़ रुपए खर्च भी किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे हटे नहीं।

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में आज गाजियाबाद जिले के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। भारत जोड़ो यात्रा के लोनी से यूपी में प्रवेश के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी काफी खुश दिखाई दीं। बता दें, इस दौरान प्रियंका गांधी ने 'जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो' का नारा भी दिया।
Recommended Video
प्रियंका गांधी वाड्रा मंच से बोलते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश की धरती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' का स्वागत करते हुए मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है। मुझे आपसब पर गर्व है 3 हजार किलोमीटर चलकर कन्याकुमारी से पैद आज आप यहां पहुंचे है।' प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि मुझे अपने बड़े भाई (राहुल गांधी) पर सबसे ज्यादा गर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए सत्ता ने पूरा जोर लगाया गया। हजार करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन ये (राहुल गांधी) सच्चाई से पीछे हटे नहीं।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इन पर एजेंसिया लगाई गई, लेकिन यह डरे नहीं। मेरे भाई योद्धा है योद्धा। अदानी जी और अंबानी जी ने देश के बड़े से बड़े नेताओं को खरीद लिया। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पूछते है कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। छोटी सी टी-शर्ट पहनकर चल रहे है ठंड में। किसी कल मुझ से कहा कि ठंड से इन्हें बचाओ।
प्रियंका गांधी ने कहा कि फिर किसी ने मुझ से पूछा कि आपको डर नहीं लगता इनकी सुरक्षा के लिए। कश्मीर जा रहे है, पंजाब से गुजरेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा इन सभी को मेरा जवाब यह है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे है। भगवान इनकों सुरक्षित रखेगा। जब तक आप सभी इस देश की सच्चाई को पहचानेंगे तब तक भगवान इस देश की सच्चाई को सुरक्षित रखेगा। प्रियंका गांधी ने कहा एकता में ही आपका विकास है। उन्होंने कहा कि हम इस देश को बचाएंगे, विकसित बनाएंगे और नौजवानों को अपना हक दिलवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications