17 दिन बाद अचानक लौटी लापता बेटी, बताई 4 महीने पहले की ये सच्चाई
गाजियाबाद। 19 अक्टूबर को बीएड की एक छात्रा परीक्षा देने के लिए कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने मेरठ के एक युवक के खिलफ अपहरण कर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन बुधवार को परिजनों को उस समय झटका लगा, जब छात्रा अपने प्रेमी संग थाने पहुंच गई।

क्या है पूरा मामला
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शिवपुरा में रहने वाली युवती मोदीनगर के एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही है। 19 अक्टूबर को वह अचानक लापता हो गई थी। बुधवार को छात्रा अपने प्रेमी संग थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाए।
छात्रा ने कहा- अपनी मर्जी से गई थी
छात्रा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। एसएचओ जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, छात्रा ने जुलाई महीने में ही अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। बता दें, छात्रा के परिजनों ने मेरठ के ही युवक के खिलाफ अपहरण कर अनहोनी करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, जब जुलाई में बेटी की शादी की बात सामने आई तो परिजनों के होश उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications