Ghaziabad: कमरे में सोती रह गई माँ, खेलते-खेलते पानी की बाल्टी में पलट गया बच्चा, डूबकर मौत
गाजियाबाद के कौशांबी में हुई एक दुखद हादसे में 9 माह के मासूम बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्चा बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी में पलट गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की माँ कमरे में सो रही थी। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आधी बाल्टी पानी में डूबा मासूम
दरअसल, यह पूरी घटना गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली अंतर्गत कामना सोसायटी की है। पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। मृतक मासूम के पिता मंजीत सोमवार को ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर मंजीत की पत्नी और उसके दो बेटे थे। बड़ा बेटा घर के बाहर खेलने गया था। पत्नी घर में दोपहर का काम करने के बाद सो गई। इसके बाद दोपहर को साढ़े तीन बजे 9 महीने का मासूम खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया। जहां पानी से भरी बाल्टी में गिर गया।

डेढ़ घंटे सोती रही माँ, आंख खुली तो उड़ गए होश
करीब एक डेढ़ घंटे बाद जब बच्चे की मां की आंख खुली तो उसे बच्चा आसपास नहीं दिखाई दिया। माँ ने बच्चे को पूरे घर में तलाशा लेकिन वो नहीं दिखा। वहीं जब माँ बाथरूम की तरफ गई तो उसने देखा कि बच्चा बाल्टी में औंधे मुँह गिरा हुआ है। जिसके बाद घबराई हुई माँ बच्चे को लेकर फ़ौरन अस्पताल पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications