गाजियाबाद: ठंड से बचने के लिए रूम में लगाई 'अंगीठी', दम घुटने से हुई मां-बेटे की मौत
Ghaziabad News (गाजियाबाद)। यूपी के गाजियाबाद में ठंड से बचने के लिए कमरे में कंडे की अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी तब हुई जब बहू खाने देने के लिए कमरे में गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना कविनगर थाना क्षेत्र के हरसांव गांव में हुई है। यहां सहकारी विभाग में नौकरी करने वाले देवेंद्र सिंह किराय के मकान में रहते है। देबेंद्र सिंह की पत्नी संतोष (50) अपने बेटे मनीष यादव (16) को लेकर दूसरी मंजिल पर सोने चली गई। वहां एक तसले में कंडे की आग सुलगा ली और गेट बंद करके सो गए।
बड़ा बेटा और बहू ऊपर उन्हें खाना देने पहुंचे तो हादसे का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में अंगीठी लगा कर दोनों सो रहे थे और सही वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से धुआ घर में भर गया। इससे कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications