Ghaziabad: 'प्रॉपर्टी के लिए रची थी महिला ने गैंगरेप की झूठी स्क्रिप्ट', आईजी बोले- नहीं हुआ रेप

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में 18 अक्टूबर को ऐसी घटना सामने आई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि मामला पूरा फर्जी है। दरअसल, दिल्ली की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते पांच लोगों पर अपहरण कर दो दिनों तक गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस मामले का खुलासा करते हुए मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार महिला के साथ कोई गैंगरेप नहीं हुआ था। महिला के दोस्त आजाद ने 53 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद का समाधान निकालने के लिए यह पूरी कहानी रची थी।

 Meerut range IG Praveen Kumar says a big disclosure in Ghaziabad gang rape case

जानिए, क्या था पूरा मामला
दरअसल, 18 अक्टूबर को सुबह लगभग 3.30 बजे नंदग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इस दौरान पीड़ित महिला ने पूछताछ में कि वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है और वो गाजियाबद नंदग्राम में अपने भाई के घर जन्मदिन मनाने आई थी। जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो पूर्व में ही उसे जानते थे।

पांच लोगों पर लगाया था गैंग रेप का आरोप
पहले तो महिला ने बताया था कि 2 लोग थे, बाद में बताया कि 5 लोगों थे। उन सभी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली थी और 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, उस समय भी एसपी सिटी ने बताया था कि जांच में पता चला है कि महिला का उन से प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

आईजी प्रवीण कुमार ने किया घटना का खुलासा
मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने गुरुवार 20 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेस में इस घटना का खुलासा किया। महिला से गैंगरेप नहीं हुआ था। महिला के दोस्त आजाद ने 53 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद का समाधान निकालने के लिए यह पूरी कहानी बनाई थी। पुलिस ने आजाद, गौरव और अफजाल को गिरफ्तार किया है। आईजी ने बताया कि जिन लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगे थे, उन लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+