गाजियाबाद: पत्नी को कमरे में अकेले बुलाकर काट दिया गला, फिर की आत्महत्या की कोशिश

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अस्पातल में है, उपचार के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली थाना क्षेत्र के बालूपुरा का है। 2015 में दोनों की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले लगातार दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। लड़की ने अपने घरवालों से शिकायत की थी कि ससुरालवाले उसके साथ मारपीट करते हैं। लड़की के पिता ने कोर्ट में केस दायर किया। लड़की को कोर्ट से ससुराल भेजा गया, लेकिन फिर भी ससुराल वाले लगातार मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इसके बाद दोनों ने तलाक की एप्लीकेशन कोर्ट में डाल दी। कोर्ट से लड़की पक्ष से अपना सामान वापस लेने के लिए कहा था।

कमरे में बुलाकर चाकू से किया हमला

कमरे में बुलाकर चाकू से किया हमला

मंगलवार को लड़की और उसकी मां दोनों ससुराल आए थे, जहां लड़के ने लड़की को कमरे में बुलाकर कुछ बात करने की बात कही। लड़के ने लड़की के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लड़की की गर्दन की नस कट गई। हालत को देख लड़के ने अपने ऊपर भी चाकू से हमला कर लिया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, लड़के को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

सीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला दहेज को लेकर था, जिससे दोनों ही पक्ष कोर्ट में हैं और तलाक के मामले की सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को जब लड़की अपना सामान वापस लेने के लिए ससुराल गई तो लड़के ने लड़की को पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या की कोशिश की। लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+