गाजियाबाद के लोनी में स्थित दुकान में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत

गाजियाबाद के लोनी में स्थित एक टेंट हाउस में आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। आग को फिलहाल काबू में पा लिया गया है।

गाजियाबाद के लोनी में स्थित एक टेंट हाउस में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आग लोनी स्थित लाल बाग कॉलोनी में लगी है।

वहीं इस घटना के बाद गाजियाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की ओर से कहा गया है कि फायर सर्विस गाजियाबाद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 व्यक्तियों को रेस्क्यू करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया ।इस घटना में धुआं के कारण 02 महिलाओं की दुखद निधन हुआ है।

fire

जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह एक टेंट की दुकान में आग लगने के बाद इसकी लपटें दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। जिसकी वजह से अपनी जान बचाने के लिए लोग ऊपर छत से नीचे कूद गए। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई।

लालबाग क़ॉलोनी में स्थित सतीश टेंट हाउस के नाम स्थित दुकान में यह आग लगी है। यह दुकान दो मंजिला घर के नीचे थी। आग ने जिस तरह से देखते ही देखते विकराल रूप लिया उसके बाद यह पूरे मकान में तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

दमकल की टीम आने से पहले लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान आग की लपटों में परिवार के 4-5 सदस्य घिर गए थे, जिन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि इस दौरान आग में झुलसने से दो महिलाओ की मौत हो गई। जिन महिलाओं की मौत हुई है उनका नाम ममता (32), भरतो देवी (55) के तौर पर हुई है।

गाजियाबाद चीफ फायर ऑफिसर राहुल कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रथम दृष्टया लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। जैसे ही हमारे पास आग लगने की खबर आई, मौके पर 3 दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। टेंट बनाने का काम घर के बेसमेंट में होता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+