कुमुदिनी त्यागी : MNC में लाखों का पैकेज ठुकराया, अब इंडियन नेवी के जंगी जहाज पर तैनाती पाकर रचा इतिहास

गाजियाबाद। भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार 2 महिला अफसर को वॉर शिप पर तैनाती के लिए चुना गया है। ये दो नाम हैं सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी गाजियाबाद की रहने वाली हैं। इन्हें हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबॉर्न टेक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है। कुमुदिनी भारत की पहली महिला एयरबोर्न टेक्‍टीशियंस होंगी जो जंगी जहाजों के डेक से काम करेंगी। नौसेना ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए 17 ऑफिसर्स में से इन दो को चुना है। कुमुदिनी त्यागी की इस सफलता से परिवारवाले बेदह खुश हैं।

दिसंबर 2018 में हुआ था भारतीय नौसेना में चयन

दिसंबर 2018 में हुआ था भारतीय नौसेना में चयन

कुमुदिनी का परिवार मूलरूप से मेरठ के खरखौदा का रहना वाला है। दादा सुरेश चंद त्यागी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे, जिन्होंने 1985 में गाजियाबाद के संजयनगर में ही अपना मकान बना लिया था, जिसके बाद से पूरा परिवार यहीं पर रहता है। पिता प्रवेश त्यागी ने बताया कि कुमुदिनी की पूरी शिक्षा गाजियाबाद में ही हुई है। 12वीं छबीलदास स्कूल करने के बाद एबीईएस कॉलेज से कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में बीटेक किया। कुमुदिनी ने बीटेक में कॉलेज टॉप किया था। दिसंबर 2018 में उनका भारतीय नौसेना में चयन हुआ।

डिफेंस सर्विस के लिए लाखों का पैकेज छोड़ा था

डिफेंस सर्विस के लिए लाखों का पैकेज छोड़ा था

पिता ने बताया कि बीटेक करने के बाद कुमुदिनी का सिलेक्शन एक नामी कंपनी में लाखों रुपए के पैकेज पर हो गया था, लेकिन कुमुदिनी को डिफेंस सर्विस में ही जाना था। इस वजह से उसने कंपनी का लाखों रुपए का ऑफर ठुकरा दिया था। पिता के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्यों ने उसे नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा था, लेकिन कुमुदिनी डिफेंस सर्विस में जाने की जिद में ही अड़ी रहीं। उसके कुछ समय बाद ही उसका चयन भारतीन नौसेना में हो गया था।

10वीं से ही थी आर्म्ड फोर्स में जाने की जिद

10वीं से ही थी आर्म्ड फोर्स में जाने की जिद

पिता ने कहा, कुमुदिनी की कक्षा 10वीं से ही आर्म्ड फोर्स में जाने की जिद थी। इसके लिए उसने दिनरात मेहनत की। वह जब भी काम से घर लौटे तो हमेशा कुमुदिनी को पढ़ते ही मिलती थी। आज वह मेहनत रंग ला रही है। पिता ने बताया कि बेटी अक्सर एक ही बात कहती थी कि पापा वर्दी की नौकरी करनी है वह भी ऊंचे पद पर, जिससे आपको नाज हो। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टेक्टिशियंस) के पद के लिए चुना गया है। दोनों महिलाएं नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं। इनमें चार महिला अधिकारी और भारतीय तटरक्षक के तीन अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें आईएनएस गरुड़ में आयोजित एक समारोह में 'ऑब्जर्वर्स' के रूप में तैनाती को लेकर 'विंग्स' से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने की। उन्होंने अधिकारियों को पुरस्कार और प्रतिष्ठित ‘विंग्स' भेंट किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+