IPS अधिकारी संजीव त्यागी के पिता की हत्या बनी मिस्ट्री, घटना के बाद से भाई फरार
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है साफ और पर इशारा मिलता है कि किसी ने मौके से हथियार को गायब किया होगा।
नई दिल्ली। गाजियाबाद के राजनगर इलाके में आईपीएस अधिकारी संजीव त्यागी के पिता ईश्वर त्यागी को गुरुवार सुबह गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ईश्वर त्यागी की हत्या उनके एक बेटे ने ही की है। हत्या के बाद से वो फरार है। आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी संजीव त्यागी का एक भाई घटना के बाद से फरार है।

ईश्वर त्यागी के तीन बेटे हैं जिनमें संजीव त्यागी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अभी वो पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात हैं और एक बेटे का गाज़ियाबाद में बड़ा शिक्षा संस्थान है। गाजियाबाद के राज नगर इलाके में IPS ऑफिसर के पिता की मौत की गुत्थी बन गई है। 65 साल की ईश्वर त्यागी की लाश आज उन्हीं के राज नगर स्थित आवास से बरामद की गई।
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है साफ और पर इशारा मिलता है कि किसी ने मौके से हथियार को गायब किया होगा।
पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू हो सकता है। पुलिस मौत के कारण को तलाशने में जुटी है। सात करोड़ रुपए के मुआवजे की बात भी सामने आ रही है जो ईश्वर त्यागी को मिली थी।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications