गाजियाबाद: विधवा महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, फ्लैट से आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के बीच भी देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है। ताजनगरी आगरा के बाद राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। मामला साहिबाबाद थानाक्षेत्र के शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव का है। बताया जा रहा है कि किराए के फ्लैट में एक विधवा महिला द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 7 युवक एवं 8 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

illegal racket busted in ghaziabad 15 arrested

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

जानकारी के मुताबिक, शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को छापा मारा तो फ्लैट में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने कुल 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला ने अपने और अपने बच्चों का भरण पोषण करने के लिए ये गंदा काम करने लगी।

ग्राहकों की डिमांड पर भेजती थी युवतियां

पुलिस का कहना है कि महिला आसपास के इलाकों से लड़कियों को बुलाती थी। इसके बाद ग्राहक की डिमांड पर इन लड़कियों को अलग-अलग जगह भेजती थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में दिल्ली-एनसीआर सहित अलीगढ़ और पंजाब के युवक भी शामिल हैं। सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र में सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन इलाके में अनैतिक रूप से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने इस धंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+