Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hindon Flood: गाजियाबाद-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ा Eye Flu का खतरा, इन बातों का रखें ध्यान

Hindon Flood News: पूरे साल भर नाले की तरह बहने वाली हिंडन नदी 48 साल अपने पूरे उफान पर है। हिंडन का जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। कई इलाकों में पानी आने से लोगों को अपने-अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है।

वहीं, अब बुधवार 26 जुलाई को फिर से हुई बारिश के बाद हिंडन नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। इससे हालात और खराब होने की स्थिति बनी है। मंगलवार 25 जुलाई को हिंडन नही का जलस्तर बढ़ने के कारण नोएडा के इकोटेक इलाके में सैकड़ों गाड़िया पानी में डूब गईं। जिसकी वीडिया भी सामने आया था।

eye flu

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो को देखकर हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि खुली जगह में सैकड़ों गाडियां पानी में डूबी हुई हैं। पूरा एरिया जलमग्न नजर आ रहा है।

तो वहीं, अब बाढ़ और बारिश के कारण कई मौसमी बीमारियों का भी प्रकोप भी प्रदेश में बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से यहां आई फ्लू (Eye Flu) के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल (MMG Hospital) में रोजाना 200 से 250 आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं।

जबकि, जिले के संयुक्त अस्पताल के अलावा दूसरे अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने आई फ्लू की रोकथाम एवं मरीजों के इलाज के लिए 50110 आई ड्रॉप मंगाई गई है। साथ ही, आई फ्लू के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के एडवाइजरी भी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि आई फ्लू के संक्रमित मरीजों से दूरी बना कर रखें। आपको बता दें कि आई फ्लू को कंजेक्टिवाइटिस भी कहते हैं, जिसे आमतौर पर 'पिंक आई' के रूप में भी जाना जाता है। यह एक दूसरे से फैलती है। इस वक्त आई फ्लू दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण पैर पसार रहा है।

यह आई फ्लू की पहचान
आई फ्लू के मरीजों को आंखों में दुखन, चुभन के साथ आंखों में लाली और जलन की समस्या होती है। खुजली के अलावा पानी आना जैसी शिकायत भी आई फ्लू की और संकेत करती है। अगर आंखों के सफेद हिस्से में लाली आ चुकी है तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें। तो वहीं, आई फ्लू के संक्रमण से इलाज और सावधानी से बचा जा सकता है।

आई फ्लू के बचाव उपाय
- हाथों को नियमित रूप से धोयें।
- रूमाल और कपड़ों को अन्य लोगों से अलग रखें।
- आंख को मसले नहीं और बर्फ से सिकाई करें।
- संक्रमित मरीजों से दूरी बनाए रखें और हाथ न मिलाएं।
- आंखों को छूने से पहले हाथ धोएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+