PCS की तैयारी कर रही छात्रा का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला शव

Ghaziabad News, गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मोनिका के रुप में की है। पुलिस के मुताबिक, युवती ग्रेजुएशन करने के बाद पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस का मानना है कि संभवत: सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

girl found dead on Eastern Peripheral Expressway

जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर सोमवार को हाइवे के किनारे एक युवती का शव मिला। सूचना मिलने पर थाना मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। युवती के शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव इकला मसूरी निवासी मोनिका के रूप में हुई।

मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि शव देखने के बाद ऐसा लगता है कि संभवत: श्रीराम कालोनी के सामने पैदल रास्ता पार करते समय वह वाहन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढे़:- स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाता था अधीक्षक, छात्रों ने कैमरे में कैद की करतूत तो मिली सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+