Viral Video: ताश के पत्तों की तरह Ghaziabad में ढह गया तीन मंजिला मकान, नहीं हुआ कोई हताहत
Viral Video: ताश के पत्तों की तरह Ghaziabad में ढह गया तीन मंजिला मकान, नहीं हुआ कोई हताहत
Viral Video: ताश के पत्तों की तरह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad) में एक तीन मंजिला मकान बुधवार को ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था। हालांकि, इस हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखते ही देखते मकान एक सेकेंड में गिर गया।

वहीं, इस हादसे की सूचना पर प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बता दें कि यह मामला गाजियाबाद के टीलामोड़ क्षेत्र स्थित गरिमा गार्डन का है। गरिमा गार्डन में शालीमार सिटी बिल्डर द्वारा पिछले 8-10 दिनों से खुदाई का काम चल रहा था। कई लोगों ने इस दौरान मकानों को नुकसान होने की शिकायत भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेसमेंट की खुदाई के दौरान पास वाले मकानों में दरार आनी लगी थी। मकानों में आई दरारों को देखते हुए सभी लोगों ने अपने-अपने मकान खाली कर दिए थे।
2 नवंबर की देर शाम तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। तो वहीं, दूसरी तरफ 15 मकानों में आई दरारों की वजह से लोग अपने मकानों में जाने डर रहे है कि मकान कब गिर जाएं। लोगों की मानें तो इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत भी की। लेकिन, बिल्डर ने उनकी एक बार भी नहीं सुनी। तो वहीं, अब इस मामले में लोगों ने पुलिस और प्रशासन से भी शिकायत की है और जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई बिल्डर करें।
तो वहीं, तीन मंजिला मकान ढहने से एक पिता के अरमानों और मेहनत की कमाई पर जरूर पानी फिर गया है। दरअसल, मकान मालिक का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए एक-एक पाई जोड़कर सामान खरीदा था, जोकि मकान के मलबे में दब गया। कई ऐसी चीजें भी थीं जोकि पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। वहीं, इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ लोग एक गली में खड़े हैं। इस दौरान वीडियो के आखिर में दिखता है कि गली में आखिरी वाला मकान एक सेकेंड में ही भराभराकर साइड में गिर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications