गाजि‍याबाद: कोरोना पॉजिट‍िव कॉन्स्टेबल की मौत, पंचायत चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद हुए थे बीमार

गाजियाबाद, अप्रैल 27: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र त्यागी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल त्‍यागी की बीते दिनों पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद से ही वह बीमार हो गए थे। तबीयत ब‍िगड़ने पर उन्‍हें मेरठ के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र त्यागी की मौत हो गई। एसएसपी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक ट्रैफि‍क रामानंद कुशवाहा ने कॉन्स्टेबल की मौत पर शोक प्रकट किया है। बता दें, गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, 370 कोरोना के नए मरीज सामने आए। इस साल में सर्वाधिक एक दिन में 756 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में 40 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कई पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

ghaziabad traffic police constable who returns from election duty lost life due to covid 19

ड्यूटी से लौटने के बाद हुए थे बीमार

मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले पुष्पेंद्र त्यागी की हाल ही में पंचायत चुनाव के दौरान बागपत में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से लौटने के बाद वह बीमार हो गए थे। गंभीर स्थिति में उन्हें मेरठ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बता दें, जिले में अब तक दर्जनों पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

यूपी में कोरोना के 32,993 नए मामले

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्‍या में लगातार चौथे द‍िन कमी दर्ज की गई। साथ ही ठीक होने वाले लोगों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32,993 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30,398 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,06,458 हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+