गाजियाबादः सौतेले भाई ने किया रेप फिर वीडियो बनाकर साल भर तक किया शोषण, अब छोटा भाई दे रहा है धमकी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में 11वीं की एक छात्रा ने रेप के आरोपित अपने सौतेले भाई से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सौतेले भाई ने माता-पिता के न रहने पर रेप किया और फिर वीडियो बनाकर एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव

पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव

साल 2019 के अप्रैल माह में इस मामले में सिहानीगेट ताने में रिपोर्ट दर्ज हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि छोटा भाई धमका कर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरे शादी की। पहली पत्नी से तीन बेटे हैं और दूसरी पत्नी से 16 साल की बेटी है।

सौतेले भाई ने किया रेप

सौतेले भाई ने किया रेप

आरोप है कि एक साल पहले बड़े बेटे ने बेटी से रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक साल तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई तो आशा ज्योति केंद्र में मामला पहुंचा और आरोपित ने लिखित माफी मांगी। इसके आधार पर अप्रैल में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

दुकानदार का कहना है कि उसका मंझला बेटा उसी के साथ रहता है। छोटा बेटा लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। वह धमकी देता है कि जेल से छूटने के बाद भाई पीड़िता पर तेजाब डाल देगा या पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देगा। वहीं इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि थाना पुलिस से केस के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+