गाजियाबाद में हेड कॉन्सटेबल पर महिला से दुष्कर्म कर जेल में डालने के आरोप, हुआ लाइन हाजिर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाने के एक हेड कांस्टेबल पर महिला से दुष्कर्म करने और फिर उसके बेटे पर झूठे केस दर्ज कराने के आरोप लगे हैं। थाने के पास की ही एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को शिकायत की कि पिछले कई महीनों से वह हेड कांस्टेबल मेरा यौन शोषण कर रहा है। विरोध करने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही फर्जी मुकदमे में जेल कराने धमकी भी दीं और जेल भेज भी दिया।''

हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला का कहना था कि जब मैंने रेप का विरोध किया तो उसने मुझे फर्जी मुकदमे में जेल भेजने और तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकियां दीं। आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। उसने यह भी धमकी दीं कि किसी से शिकायत की तो बेटे को भी फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा।'' वहीं, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद आरोपी पर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications