15 साल छोटा प्रेमी शादीशुदा टीचर की हत्या कर चला गया फिल्म देखने, लौटकर ठिकाने लगाई लाश
Ghaziabad news, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पांच दिन से लापता टीचर की हत्या का पुलिस चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो अपने से छोटी उम्र के युवक से प्यार करना और शादी का दबाव बनाने पर युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के आरोपी ने शव को गंगनहर में फेंक दिया और दोस्त के साथ फिल्म देखने चला गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला
बता दें कि कविनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर 8 मार्च को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी दीपक का कहना है कि वह उससे जबरन शादी का दबाव बनाने लगी थी। उनकी दोस्ती करीब 9 महीने पहले शुरू हुई थी। दीपक का कहना है कि उसने शुरू में ही कह दिया था कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगी और धमकी देने लगी कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह उसे रेप के केस में फंसा देगी।

8 मार्च को हुआ था विवाद
8 मार्च को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने गुस्से में टीचर की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव उसने एक बैग में बंद कर गंगनहर के किनारे फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि दीपक घटना को अंजाम देने के बाद अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखने के लिए नोएडा चला गया था। अगले दिन दोपहर को वह अपने फ्लैट पर लौटा तब उसने टीचर का शव बैग में रखकर गंगनहर के किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने किया घटना का खुलासा
पुलिस ने 10 मार्च को दीपक से थाने पर पूछताछ की थी लेकिन तब आरोपी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कुछ साक्ष्य एकत्र कर दोबारा दीपक से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस के मुताबिक शिक्षिका की उम्र करीब 40 साल थी। उसका पति से कोर्ट के जरिए तलाक हुआ था। जबकि दीपक की उम्र करीब 25 साल है।












Click it and Unblock the Notifications