Ghaziabad News: दुश्मनों को जेल भेजने के लिए महिला ने चली ऐसी चाल, पुलिस के छूटे पसीने, एक गलती से खुली पोल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक महिला अपने दुश्मनों को जेल भेजने के लिए ऐसी चाल चली की पुलिस के पसीने छूट गए। बाद में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई। मामले को सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, गाजियाबाद जनपद में एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 7 साल के अपने बच्चों का अपहरण कर दिया। बच्चों का अपहरण करने के बाद उसने इसका आरोप आशु शर्मा और प्रेम चोपड़ा के ऊपर लगा दिया।

ghaziabad-news-woman-used-such-a-trick-to-send-enemies-to-jail-that-police-had-to-sweat

सात साल के बालक का अपहरण किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल इस मामले में टीम गठित कर बेटे को तलाशने के लिए भेज दी गई। किसी भी एक महिला बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। उसके बाद पोल खुल गई।

यह पूरा मामला गाजियाबाद जनपद के विजयनगर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का विवाद उसके पड़ोस के रहने वाले आशु शर्मा और प्रेम चोपड़ा से चल रहा है। महिला दोनों के ऊपर पहले भी रेप का आरोप लगा चुकी है।

इस मामले में मुकदमा दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि महिला बुलंदशहर के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड नीरज के साथ मिलकर अपने बेटे को गायब करवाने और अपने दोनों दुश्मनों को जेल भिजवाने की योजना बनाई।

इसी के तहत नीरज से कहकर उसने अपने 7 वर्ष से बेटे को गायब करवा दिया। गायब करवाने के बाद उसने पुलिस से कहा कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है। उसने आशु शर्मा और प्रेम चोपड़ा के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत भी की।

फिलहाल इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उन दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि महिला के झूठे आरोप के चलते पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+