Ghaziabad: जिस स्कूल बस ने ली थीं 6 लोगों की जान, 15 बार हुआ था उसका चलान, तीन बार रॉन्ग साइड का

Ghaziabad News Accident: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार, 11 जुलाई की सुबह करीब 06 बजे दर्दनाक हादसा हो गया था, जिसमें 06 लोगों की जान चली गई। स्कूल बस रॉन्ग साइड से आ रही थी और टीयूवी 300 कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

तो वहीं, जिस स्कूल बस से यह हादसा हुआ उसको लेकर एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, इस स्कूल बस का 15 बार पहले भी चालान किया जा चुका है, जिसमें से तीन बार रॉन्ग साइड चलने का है। मंगलवार को भी स्कूल बस रॉन्ग साइड चलाने की वजह से यह हादसा हुआ था।

Ghaziabad News Accident

ADCP ट्रैफिक गाजियाबाद आर.के. कुशवाह ने बताया था कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ था। हादसे के वक्त की सीसीटीवी फुटेज देखकर उन्होंने बताया कि गलती स्कूल बस ड्राइवर प्रेम पाल की थी, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था।

तो वहीं, अब बस के मालिक संदीप चौधरी को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर की एक हाउसिंग सोसायटी में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) रवि प्रकाश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल बस की जब डिटेल निकाली गई तो पता लगा कि 15 बार ऑनलाइन चालान हो चुका है।

जिसमें तीन बार सड़क पर गलत साइड में बस चलाने के लिए चालान हुआ है। बता दें कि इस हादसे की दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज (CCTV) भी सामने आई थी, जिसे देखकर आप की रूह तक कांप जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में स्कूल बस को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड से आते हुए साफ देखा जा सकता है।

तेज रफ्तार स्कूल बस ने सामने से आ रही टीयूवी 300 कार में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की हुई इस टक्कर में टीयूवी 300 कार के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। तो वहीं, 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद सभी मृतकों के शव कार में ही फंस गए थे। पुलिस ने शवों को कार का गेट कटर से काटकर बाहर निकाला। पुलिस बताया कि सभी शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बताया था कि कार सवार सभी लोग मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के धनपुर गांव रहने वाले थे, जो खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे।

जैसे ही कार सवार क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के पास पहुंचे तो रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस से टकरा हो गई। इस हादस में मेरठ निवासी नरेंद्र यादव (45), नरेंद्र की पत्नी अनीता (42), नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव की पत्नी बबिता (38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु और करकित और धर्मेंद्र की 7 वर्षीय बेटी वंशिका की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र (42) और 8 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+