Ghaziabad: लंगड़ा आम की खुशबू से डोला बदमाशों का मन, मजदूरों को बनाया बंधक और लूट ले गए 95 पेटियां

Ghaziabad News: पिछले दिनों प्याज नींबू की लूट की खबरें तो आपने टीवी और अखबारों में थोड़ी और सुनी होंगी। लेकिन, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां हथियारबंद बदमाशों ने आम के बाग में डकैती डाली है।

बदमाशों ने हथियारों के दम पर बाग में मौजूद मजदूरों को बंधक बनाकर एक-दो नहीं बल्कि लंगड़ा आम की 95 पेटियां लूट ले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाश आम ले जाने के लिए अपने साथ ट्रक लेकर आए थे। बदमाशों द्वारा लंगड़ा आम की लूट की खबर अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

mango-loot-in-ghaziabad

लूट की यह वारदात गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र की है। रियाजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह आम के व्यापारी हैं और किसानों से बाग लीज यानी ठेके पर लेकर चलाते है। इन दिनों पैंगा रोड स्थित विक्रम सिंह का आम का बाग दो साल के लिए लीज पर लिया हुआ है।

बाग में आम की रखवाली के लिए फहीमुद्दीन, शाहबुद्दीन व अजय मौजूद थे। पुलिस को दी तरहरीर में रियाजुद्दीन ने बताया कि 16 जून दिन शुक्रवार को मार्केट में सप्लाई के लिए आम की तुड़ाई कराई और 95 पेटियों में भरवा कर रखा था। यह खेप शनिवार की सुबह मार्केट में सप्लाई होने के लिए जानी थी।

लेकिन, शुक्रवार की रात बदमाशों ने आम के बाग में धावा बोल दिया। उस वक्त अजय, फहीमुद्दीन और शहाबुद्दीन सोए हुए थे तभी रात लगभग 1:30 बजे 6 से 7 बदमाश आए और हथियारों के बल पर सभी को धमकाया और फिर उन्हें पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने आम की पेटियां उठाकर अपने साथ लाए ट्रक में लोड की और वहां से फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को मुक्त कराया और डकैती की जानाकारी रियाजुद्दीन को दी। जानकारी मिलते ही रियाजुद्दीन भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को आम लूट की सूचना दी। रियाजुद्दीन उसने पुलिस को बताया कि वह बड़े स्तर पर आम का व्यापार करते हैं।

इसके लिए किसानों से आम के बाग लीज पर लेकर मार्केट में आम की सप्लाई करते हैं। फिलहाल, पुलिस ने रियाजुद्दीन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जांच में पुलिस को कुछ इनपुट भी मिले हैं।

फिलहाल इस इनपुट के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश शुक्रवार की दोपहर में बाग के आसपास से गुजरे थे। उस समय मार्केट में सप्लाई के लिए आम तोड़ा और पैक किया जा रहा था। आम की खुशबू से प्रभावित होकर बदमाशों ने वारदात की योजना बनाई और लूट की घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+