Ghaziabad: बांग्लादेशी बताकर झुग्गियों में की तोड़फोड़-लगाई आग, रोहिंग्या बताकर मारपीट भी की

Ghaziabad News: शेख हसीना का तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए अत्याचार का असर अब भारत में दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे मुस्लिमों को कथित रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर मारपीट की गई।

इतना ही नहीं, अवैध रूप से रहने का आरोप लगकर झुग्गियों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला गाजियाबाद के कवि नगर इलाके से सामने आया है। खबर के मुताबिक, कुछ लोग हाथ में लाठी-डेंडे लेकर झुग्गी झोपड़ी वाले एरिया में पहुंचे।

Ghaziabad news

यहां उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की और झुग्गी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। वहीं, अब इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। चौधरी और उनके 15-20 अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

साथ ही, पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर हिंदू संगठन के लोगों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं। हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। वहां वे लोग सुरक्षित नहीं है। वहीं, इस संबंध में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, मधुबन बापूधाम क्षेत्रान्तर्गत गुलधर रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे थे।

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने 15-20 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उन पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट और झुग्गियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि वहां रहने वाले कोई भी व्यक्ति बांग्लादेशी नहीं थे।"

हिंसा के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया गया निशाना
बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद 200-300 घरों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें से अधिकांश हिंदू थे। इतना ही नहीं, कुछ हिंदू नेताओं पर भी हमले हुए थे...कुछ मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद से हिंदुओं में डर का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+