गाजियाबाद: दिवाली की रात घर में पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति का शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: दिवाली की रात घर में पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद, 05 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां एक पॉश कॉलोनी में दिवाली की रात बुजुर्ग दंपति का शव घर में पड़ा मिला है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की इस वारदात का उस वक्त पता चला जब, बुजुर्ग दंपत्ति की बेटी ने पड़ोसियों को फोन कर उन्हें देखने के लिए कहा। बुजुर्ग दंपति के पड़ोसी जब उन्हें देखने घर पहुंचे तो दोनों की लाश मिली। जिसके बाद उन्होंने बुजुर्ग दंपति की बेटी और पुलिस को घटना की सूचना दी।

Ghaziabad News: Elderly couple lost life on Diwali night

सूचना मिलते हुई पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम वारदात स्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य एकत्र कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दिवाली में चल रहे पटाखे की वजह से किसी को गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। यह वारदात गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में हुई है।

पटेल नगर इलाके में अशोक जैदका (75) अपनी पत्नी मधु जैदका (72) के साथ रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक पैरालाइसिस से ग्रस्त थे, इसलिए उनकी देखरेख मधु करती थीं। वहीं, उनकी बेटियां निधि जैदका और श्रुति जैदका नोएडा में रहती हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात दोनों बेटियां लगातार मां बाप को फोन मिला रही थी, लेकिन घर पर कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिसके बाद उन्होंने पास में प्रेस करने वाले पप्पू को फोन किया।

बुजुर्ग दंपति को देखने पप्पू जब उन्के घर पहुंचा तो घर के साइड का दरवाजा खुला हुआ था, जिससे पप्पू अंदर चल गया। घर के अंदर का मंजर देख कर पप्पू के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर अशोक और मधु के खून में लथपथ शव पड़े हुए थे। जिसके बाद पप्पू ने वारदात की जानकारी बुजुर्ग दंपति की दोनों बेटियों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने घर में प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा मिला, जिसके चलते लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि घर में कुछ कीमती चीजें रखी मिली हैं, जिसके चलते सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+