Ghaziabad: बॉयफ्रेंड ने वायरल किया प्राइवेट वीडियो, 11वीं की छात्रा ने उठाया यह कदम

गाजियाबाद के खेड़ा इलाके में 11वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। दरअसल, छात्रा के बॉयफ्रेंड द्वारा उसका प्राइवेट (अश्लील) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।

Ghaziabad News

Ghaziabad News: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की के बॉयफ्रेंड द्वारा उसका प्राइवेट (अश्लील) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। जिसकी वजह से उसका पूरा परिवार काफी सदमे था। तो वहीं, छात्रा यह बदनामी सहन नहीं कर पाई और उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद हिंदू संगठन में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान नाम के एक युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अश्लील कृत्य करते हुए एक वीडियो बना ली थी। जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

छात्रा के प्राइवेट वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतका का पूरा परिवार सदमे में चल गया था। वहीं, जब छात्रा बदनामी नहीं सह पाई तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इरफान और उसके अन्य साथी ऑटो चलाते हैं और नशा करते हैं। साथ-साथ आसपास रहने वाली लड़कियों को पीछा कर परेशान भी किया करते हैं।

Recommended Video

    लव जिहाद: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी

    अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू संगठन कार्रवाई करेगा। वहीं, इस मामले में गाजियाबाद एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश के लिए 6 टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट् आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+