ख़ौफनाक: बीवी की 'बेवफाई' नहीं हुई बर्दाश्त, पति ने प्रेमी के बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला
थाना लोनी क्षेत्र के न्यू विकास नगर इलाके में बीती रात घर में चारपाई पर सो रहे मांगेराम नाम के एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के पड़ोसी युवक पर ही लगा हैं।

गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में कुल्हाड़ी से काटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे बुजुर्ग के बेटे का पड़ोसी युवक की पत्नी से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुजुर्ग की निर्मम हत्या से फ़ैल गई सनसनी, पुलिस भी दौड़ी
दरअसल थाना लोनी क्षेत्र के न्यू विकास नगर इलाके में बीती रात घर में चारपाई पर सो रहे मांगेराम नाम के एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के पड़ोसी युवक पर ही लगा हैं। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई।

पति की लाश और टपकता ख़ून देख निकली पत्नी की चीख़
दरअसल मृतक मांगेराम की पत्नी के मुताबिक वह घर में सोई हुई थी तभी मध्यरात्रि 3:00 बजे जब वह लघुशंका के लिए जगी तो वापस आने पर देखा कि चारपाई पर पति मांगेराम की लाश पड़ी थी और जमीन पर खून दिख रहा था। जिसके बाद उसने शोर मचाया और उसकी सूचना घर के बाकी लोगों को दी। मांगेराम की हत्या की सूचना इलाके में आपकी तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मांगेराम के शव को कब्जे में ले लिया।

बेटे के प्रेम की भेंट चढ़ा पिता, चारपाई पर मिली लाश
मांगेराम की हत्या के पीछे की वजह बेटे कपिल का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हैं। कपिल का अपने ही पड़ोसी युवक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते 2 दिन पहले ही वह पड़ोसी की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। इसी के पीछे मांगेराम की हत्या होने की भी बात सामने सामने आई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी एक सुनील की पत्नी और कपिल फरार हो गए थे। लेकिन 5 दिन बाद वापस लौट आए थे। इसी को लेकर कई बार सुनील का उनके साथ विवाद भी हुआ था और जिसके चलते सुनील पर हत्या का शक जताया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सुनील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
Recommended Video


बेटा बीवी ले गया, बाप ने बेइज्जत किया, इसलिए कुल्हाड़ी से काटा
वहीं पुलिस ने आरोपी सुनील को भी घटना के कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी को कपिल भगा कर ले गया था। और वह मांगेराम से दोनों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गया। जहां मांगेराम ने उसको बुरा भला कहते हुए बेइज्जती कर दी। इसी बात से बौखला कर उसने बेइज्जती का बदला लेने के लिए रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी से काटकर मांगेराम को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुनील की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications