VIDEO : आधी रात में पत्नी की ये बात सुनते ही 'जल्लाद' बना पति, जान बचाकर भागी तो सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा

गाजियाबाद, 19 अगस्त : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। आधी रात में एक शख्स 'जल्लाद' बन बैठा और पत्नी को पीटने लगा। पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर घर से बाहर आ गई, लेकिन पति के सिर पर खून सवार था। उसने बीच सड़क पर ही पत्नी को गिराकर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जान बचान के लिए घर से बाहर भागी थी पत्नी

जान बचान के लिए घर से बाहर भागी थी पत्नी

मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर के महेंद्र एनक्लेव बताया जा रहा है। आरोही मिश्रा को उसके पति सौरव मिश्रा ने गुरुवार की रात को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह घटना रात करीब 11 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला आरोही मिश्रा जान बचाने के लिए बाहर सड़क पर भाग रही है, लेकिन पति सौरव मिश्रा उसे सड़क पर गिरा-गिरा कर मार रहा है। जब पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सौरव ने पड़ोसी के साथ भी मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पत्नी ने कहा - 'सब्जी ले आना', पति बन गया हैवान

पत्नी ने कहा - 'सब्जी ले आना', पति बन गया हैवान

पीड़िता आरोही मिश्रा ने बताया कि पति सौरव मिश्रा शराब पीकर आए थे। वह नशे में थे। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति से यह कह दिया था कि सब्जी ले आना, मैं पूरे दिन काम से थकी हुई हूं। पत्नी की मानें तो इसी बात पर पति हैवान बन बैठा और उसे बुरी तरह पीटा। सड़क पर गिर-गिराकर पीटा।

रहम की भीख मांगती रही पत्नी, पीटता रहा पति

रहम की भीख मांगती रही पत्नी, पीटता रहा पति

बता दें, जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि सौरव मिश्रा अपनी पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहा है। पत्नी आरोही जब सड़क पर गिर जाती है, तो भी उसे रहम नहीं आता है और वह उसे पीटता रहता है। इस दौरान पत्नी हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+