Video: गाजियाबाद में 13 करोड़ रुपए की शराब की बोतलों पर क्यों चला प्रशासन का बुल्डोजर
Ghaziabad News: आबकारी विभाग ने गाजियाबाद में करीब 13 करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग ने शराब की 9,500 पेटों पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यह शराब की बोतले एक्सपायर हो गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाते हुए वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किया गया है। वीडियो जारी करते हुए लिखा कि गाजियाबाद में कल (07 जुलाई) आबकारी विभाग द्वारा लगभग 13 करोड़ रुपये की एक्सपायर हो चुकी शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया गया।

आबकारी विभाग की मानें तो यह शराब बिक्री के लिए ही थी, लेकिन एक्सपायर हो चुकी थी और इसे मार्किट में नहीं बेचा जा सकता था। बताया कि अगर ये शराब नष्ट नहीं की जाती और मार्केट में गलती से पहुंच जाती तो ग्राहकों को काफी नुकसान पहुंचा सकती थी।
शुक्रवार 07 जुलाई को गाजियाबाद एसडीएम की निगरानी में शबरा की करीब 9500 पेटियों को नष्ट कर दिया गया है। नष्ट की गई शराब की एक बोतल की कीमत 700 से लेकर 1500 रुपए तक बताई जा रही है। आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डासना और मोरटा स्थित शराब के गोदाम में पिछले करीब 2 से 3 साल पुरानी शराब रखी हुई थी।
देखें वीडियो...
इनमें सभी अंग्रेजी ब्रांड की बोतल थीं। नष्ट की गई इस शराब की कीमत करीब ₹13 करोड़ आंकी गई है। बताया कि यह सभी शराब उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य थी। लेकिन, अधिक पुरानी होने के कारण इसे बाजार में नहीं बेचा जा सकता था। इसलिए शुक्रवार को रोलर के माध्यम से शराब की इन बोलतों को नष्ट कर दिया गया।
बताया कि इन शराब की बोलतों को डासना स्थित गोदाम में रोलर के माध्यम से नष्ट कर दिया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब की बोतलें जमीन पर पड़ी हुई हैं और उनके ऊपर से रोलर चलाया जा रहा है। बोतलों के डिब्बों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये महंगे ब्रांड्स की थीं।












Click it and Unblock the Notifications