Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्‍मशान घाट हादसा: पुलिस को चकमा देने के लिए ठेकेदार अजय त्‍यागी ने अपनाए थे कई तरीके, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Ghaziabad Crematorium roof collapse: गाजियाबाद। गाज‍ियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर (Muradnagar) में श्‍मशान घाट हादसा (Crematorium roof collapse) का मुख्‍य आरोपी ठेकेदार अजय त्‍यागी (Ajay Tyagi) ने पुलिस को चकमा देने के लिए कई तरीके अपनाए, लेकिन आखि‍रकार पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, अजय त्‍यागी टीवी पर हादसे की खबर देखते ही अपने दोस्‍तों को कॉल करने लगा था। उसके कॉल करने के एक मिनट के अंदर एक दोस्‍त कार लेकर उसके घर के पिछले दरवाजे पर पहुंचा। अजय त्‍यागी घर के पिछले दरवाजे से निकला और दोस्‍त की कार में बैठकर फरार हो गया था।

Ghaziabad Crematorium roof collapse how Contractor ajay tyagi arrested

Recommended Video

    Ghaziabad Muradnagar श्मशान हादसा: इंजीनियर-ठेकेदार पर लगेगा NSA, Ajay Tyagi Arrest | वनइंडिया हिंदी

    ऐसे पकड़ में आया अजय त्‍यागी

    अजय त्‍यागी के दोस्‍त ने रविवार की शाम उसे गाजियाबाद बस स्‍टैंड पर छोड़ दिया था, जहां से उसने हापुड़ के लिए बस पकड़ी। यहां कुछ घंटे बिताने के बाद वह ड्रक ड्राइवर को पैसे देकर मेरठ पहुंच गया। मेरठ से वह बस पकड़कर मुजफ्फरनगर पहुंचा, जहां उसके कई रिश्‍तेदार और दोस्‍त रहते हैं। पुलिस से बचने के लिए इस दौरान उसने एक बार भी अपना फोन ऑन नहीं किया। सोमवार की सुबह जब पुलिस अजय त्‍यागी के गाजियाबाद स्‍थि‍त घर पहुंची तो वह खाली था। त्‍यागी ने पुलिस से बचने के लिए मुजफ्फरनगर में नया सिम और फोन खरीदा, जिससे वह कॉल कर रहा था। लेकिन अपने पुराने फोन को स्विच ऑन करते ही त्‍यागी की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस को अलर्ट कर दिया। त्यागी को सोमवार को लगभग 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का मानना है कि त्‍यागी दिल्‍ली पहुंचकर ट्रेन से कहीं दूर फरार होने की फिराक में था।

    हादसे में 24 लोगों की मौत

    मुरादनगर के फल व्‍यापारी की 2 जनवरी की रात को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दयाराम को अंतिम संस्कार के लिए गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/बम्बा रोड पर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया था। उनके अंतिम संस्कार में करीब 50 से 60 लोग शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। तभी बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे खड़े हो गए थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया था। इस हादसे में करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+