Video: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस से लहराती बस खेत में जा गिरी, 18-20 यात्री घायल, मची चीख पुकार

Delhi Meerut Expressway Bus Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक बस चालक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर संतुलन खो बैठा और बस रेलिंग को तोड़ती हुई खेत में जा गिरी। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस घटना में 18 से 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है, वहीं कुछ के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

वहीं, एक्सप्रेसवे पर लगी सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया है। रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि वीडियो को देखकर लग रहा है कि बस जानबूझकर गिराई गई है। नीचे देखें Video...

Ghaziabad Delhi Meerut Expressway Bus Accident

गाड़ी में ड्राइवर था या नहीं या जानबूझकर गिराई गई
वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि या तो गाड़ी में ड्राइवर नहीं था या तो जानबूझकर गिराई गई। कई लोगों ने इस हादसे को बड़ी लापरवाही बताया है। अगर बड़ी खाई होती तो किसी का भी बचना मुश्किल होता। गनीमत रही कि हाईवे के नीचे खेत था जिसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिर भी 18 से 20 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस से लहराती बस खेत में जा गिरी, 18-20 यात्री घायल, मची चीख पुकार

    11 जुलाई को भी इस हाईवे पर हुआ था हादसा
    11 जुलाई 2023 को गाजियाबाद में इसी एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड चलने की वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ था। एक स्कूल बस ने एक कार में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। गलती बस चालक की थी और बस ड्राइवर को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+