9वीं के छात्र का अपहरण कर दोस्तों ने की हत्या, फिर पिता से मांगी 20 लाख की फिरौती

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लापता नौवीं के छात्र का शव एक खेत से बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो हत्या में दोस्तों के शामिल होने का पता चला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। किशोर की हत्या केवल इसलिए कर दी गई कि वह अपने दोस्तों को चिढ़ाता था।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, लोनी के मेवला भट्टी गांव में अनिल कुमार का बड़ा बेटा चमन (14) चिरौड़ी के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार चमन मंगलवार शाम गांव के ही एक मंदिर में भंडारे में गया था। वापस लौटते समय वह अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह छात्र के पिता अनिल के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर चमन की हत्या करने की धमकी दी।

एक किशोर को लिया हिरासत में

एक किशोर को लिया हिरासत में

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लेकर पता किया तो वह नंबर गांव के ही एक दुकानदार का निकला। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसके मोबाइल से गांव के ही किशोर ने अपने पिता से बात करने के लिए फोन मांगा था। उस लड़के के बारे में जानकारी कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने चमन की हत्या किये जाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही एक खेत से चमन का शव बरामद कर लिया।

क्या कहा पुलिस ने

चमन का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि चमन उन्हें चिढ़ाता था इसलिए उसे वह सबक सिखाना चाहते थे। उसे कोल्डड्रिंक में नींद की गोली मिलाकर पिलायी, गोली अधिक होने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसएसपी सुधीर सिंह का कहना है कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या का पूरा सच सामने आएगा। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+