गाजियाबाद: बसपा के पूर्व विधायक के भाई ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गजियाबाद में मुरादनगर सीट से बसपा के पूर्व विधायक वहाब चौधरी के छोटे भाई आस मोहम्मद ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देख कर भाग रहा था, पुलिस ने उसको घेराबंदी कर के गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला की बेटी ने बताया जब वह घर पर थे तब उनके भाई ने गेट खटखटाया। उनकी अम्मी ने जाकर गेट खोला उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनकर जो वह गेट पर पहुंची जहां उनकी मां मृत पड़ी हुई थीं, उन्हें गोली लगी हुई है।

former bsp mla brother killed his wife in ghaziabad

मृतक महिला सुहाना के परिजनों का कहना है कि करीब 20 साल पहले सुहाना और आस मोहम्मद की शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही सुहाना और उसके बच्चों को उसके पिता उसके सुसराल छोड़कर आए थे। परिजनों के मुताबिक, आरोपी पति आस मोहम्मद आपराधिक प्रवृति का शख्स है और कई सालों से पत्नी को प्रताड़ित करता रहा है।

एसपी देहात ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में आस मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त तंमचा भी बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+