गाजियाबाद: घर के बाहर किसान की गोलियों से भूनकर हत्या, रिश्तेदार पर शक
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में मंगलवार देर शाम बदमाशों ने एक किसान की उसके ही घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। किसान अक्सर क्षेत्रीय बीजेपी विधायक के साथ रहता था। एसपी देहात डॉक्टर विराज ने बताया कि पुलिस ने जॉनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कई एंगल से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गेट पर बुलाकर गोली मारकर हत्या
मामला गांव सिरौली बादशाहपुर का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम एक बाइक पर सवार तीन लोग किसान 27 वर्षीय जैनेन्द्र उर्फ जॉनी बंसल नाम के किसान के घर पहुंचे। उन्होंने जॉनी को आवाज देकर गेट पर बुलाया और कुछ देर तक बातचीत की। इसी बीच युवकों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। जॉनी को छह गोलियां लगीं, जिसके बाद वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, जॉनी को परिजन आनन-फानन जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जॉनी पेशे से किसान थे। हालांकि, वह अक्सर क्षेत्रीय बीजेपी विधायक के साथ रहते थे।
परिजनों ने एक रिश्तेदार पर जताया हत्या का शक
एसपी देहात डॉक्टर विराज के मुताबिक, पुलिस ने जॉनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।एसपी देहात ने बताया कि जॉनी के परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर शक जाहिर करते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications