तीन दिन से पुलिस लाइन में सिपाही की बैरक में ठहरी थी महिला, राज खुला तो पूरा महकमा चौंक गया

गाजियाबाद। कविनगर थाना पुलिस ने ऐसा महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को यूपी पुलिस में दारोगा बताकर पिछले तीनों दिनों से गाजियाबाद पुलिस लाइन में रह रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने थाने में बिना आमद कराए महिला सिपाही बैरक में रहना शुरू कर दिया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन सिपाही की बैरक में ज्यादा समय बिताने के चलते महिला पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।

Fake woman sub-inspector arrested in KaviNagar police station

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र का है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपित युवती की पहचान 21 वर्षीय प्रभजोत कौर के रूप में हुई है, जो रामपुर के बिलासपुर की रहने वाली है। बुधवार शाम युवती पुलिस लाइंस में रघुवेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ आई थी, जिसे वह अपना पिता बता रही थी। प्रभजोत ने खुद को दरोगा बताते हुए कहा कि वह मुरादाबाद से यहां ट्रांसफर हुई है और विजयनगर थाने में उसे तैनाती मिली है। जब तक उसके रहने का कोई इंतजाम नहीं हो जाता तब तक उसे पुलिस लाइन में बैरक में रहने दिया जाए।

पुलिसकर्मियों को इस पर अचंभा हुआ कि दरोगा सिपाही की बैरक में है और तैनाती मिलने पर भी पूरा दिन लाइंस में ही रहती है। जानकारी मिली तो आरआइ एमपी सिंह ने चेक किया, लेकिन इस नाम से किसी दरोगा की आमद नहीं हुई थी। गुरुवार को आरआइ बैरक में गए तो वह नदारद थी। शुक्रवार को वह फिर गए और पूछताछ की। उसके पास न तो आइकार्ड मिला और न ही वर्दी पर पीएनओ था। वहीं, विजयनगर थाने में तैनाती की बात भी जांच में फर्जी निकली। फिलहाल, युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+