गाजियाबाद: कार सवार ने की बाइक सवार युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, वीडियो वायरल
गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से यूपी के गाजियाबाद में बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। कार सवार एक शख्स ने बीच सड़क सुलेआम आम बाइक सवार एक युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि, गनीमन रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। सड़क पर पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार सवार की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही कार सवार की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
Recommended Video

बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक
मामला गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के अवंतिका इलाके का है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लग्जरी गाड़ी में सवार कुछ युवक खुलेआम बाइक सवार युवक पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला रोड रेज का बताया जा रहा है। लग्जरी कार की सड़क पर बाइक पर टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक जब गाड़ी को रोकने की कोशिश करता है तभी ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर देता है। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में बाइक सवार युवक को गोली नहीं लगी। युवक सड़क पर चल रही दूसरी गाड़ी से नहीं टकराया।
कार सवार की तलाश में जुटी पुलिस
पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही कार सवार की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
-
Ghaziabad Schools: आज गाजियाबाद में स्कूल खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें DM का आदेश -
Ghaziabad DM का बड़ा आदेश: 28 मार्च को बंद रहेंगे सभी स्कूल, घर से ऑनलाइन पढ़ाई! क्या है वजह और पूरी गाइडलाइन -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications