RTO की फर्जी वेबसाइट पर न जमा करें फीस, ये है परिवहन विभाग की असली वेबसाइट
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। लोग इन फर्जी वेबसाइटों पर जाकर परिवहन संबंधी काम के लिए पैसा पे कर रहे हैं। इस बारे में लोगों को आगाह करते हुए परिवहन कमिश्नर ने अपील की है कि असली वेबसाइट पर जाकर ही लाइसेंस समेत अन्य फीस जमा करें।

गाजियाबाद आरटीओ ने इस ठगी के बारे में बताया है। परिवहन विभाग के अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट बना रखी है जिस पर वे लोगों से लाइसेंस समेत अन्य कामों के लिए फीस ले रहे हैं। लोग फीस जमाकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस मामले की जांच परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के एआरटीओ का कहना है कि इसमें वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि परिवहन विभाग की असली वेबसाइट parivahan.gov.in है। इसके अलावा कोई भी वेबसाइट पर अगर फीस जमा करने को कहा जाता है तो वह वेबसाइट फ़र्ज़ी है और लोग इस पर ध्यान देकर ठगी से बचें।












Click it and Unblock the Notifications