वक्त पर इलाज और मजबूत इच्छा शक्ति के दम पर किया कोरोना को परास्त
गाजियाबाद, 29 मई। मैं पीयूष मिश्रा, मुझे जब कोविड हुआ तो मैं अपने घर में अकेला था। मेरा पूरा परिवार होमटाउन गया हुआ था। कोविड 19 की दूसरी लहर में जब संक्रमण अपने चरम पर था हर तरफ से निगेटिव खबरें आ रही थीं। गाजियाबाद में उस समय कोविड टेस्ट करवाना बड़ा मुश्किल था। उसी समय मुझे एक दिन तेज बुखार आया।तेज बुखार आते ही मैंने तुरंत फोन पर अपने फिजीशियन से सलाह ली। डाक्टर ने मुझे जो दवाइयां बताई वो मैंने शुरू कर दी और इसके साथ संतुलित और पौष्टिक भोजन खाना लेता रहा।

बुखार शुरूआती दिनों में रहा उसके बाद तेज खांसी और कमजोरी लगती थी और घर में कोई नहीं था इसलिए कुकिंग और साफ-सफाई भी खुद करता रहा। हाइजीन का बहुत ध्यान रखा। मैंने रेगुलर गर्म पानी और काढ़े का सेवन किया। गुनगुने पानी से गरारा करता रहा और दिन में तीन बार भाप ली। मैंने मन में इस वायरस को हराने की ठान ली थी।

टेस्ट कई दिन बाद हो पाया और उसके कुछ दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब भी कमजोरी लगती या सिर दर्द या खांसी अधिक आती तो हमेशा अपने मन में खुद की काउंसलिंग करता और स्वयं को मानसिक रूप से समझाता था कि इस वायरस को मुझे अपने शरीर में बढ़ने देने का मौका नहीं देना है। इसे निकाल बाहर करना है और पहले की तरह पूरी तरह से स्वस्थ रहना है। चूंकि मैं अकेला था इसलिए मैंने परिवार और दोस्तों से बात करना शुरू कर दिया कि मैं अकेला महसूस न करूं और डरू नहीं। अपने परिवार और करीबी मित्रों के साथ वीडियो कॉल पर बात करता था जिससे मुझे बहुत बल मिलता था।
मैनें कोरोना का टेस्ट बाद में करवाया लेकिन ट्रीटमेंट चूंकि समय पर शुरू कर दिया था और अपने विल पॉवर को मजबूत रखा जिस कारण मैं कोरोना से जंग जीत सका। इस दौरान मैंने व्यायाम और प्राणयाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी किया। हां मुझे भगवान में बहुत आस्था है इसलिए मैंने जब भी कमजोर महसूस किया जो मैंने महामृत्युंजय जप किया और कुछ ही दिनों में कोरोना को हरा कर मैंने लगभग 20 दिन में कोरोना को परास्त कर दिया। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब मैं आखिरकार स्वस्थ हो गया... मैं अभी भी अपने आपको स्वस्थ्य रखने और पोस्ट कोविड होने वाली समस्याओं और कमजोरी से निपटने के लिए खान-पान, व्यायाम और प्राणायाम को अभी भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications