गाजियाबाद: कार नहर में गिरी, दो लड़कियों सहित चार लोग लापता, NDRF कर रही है तलाश

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में शनिवार रात अचानक एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में दो लड़कियों समेत 6 लोग सवार थे। दो लड़के पानी में तैरकर बाहर आ गए, जबकि दो लड़कियां और दो लड़के अभी लापता है। एनडीआरएफ की टीम रात से ही चारों की तलाश में जुटी है।

दो लड़के तैरकर बाहर आ गए

दो लड़के तैरकर बाहर आ गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रात 12:30 बजे की है। रात के समय काफी धुंध थी। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। तभी दो लड़के पानी में तैरकर बाहर आ गए, जबकि बाकी चार लोग गाड़ी में ही फंस गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और तभी से एनडीआरएफ की दो बटालियन इनकी तलाश कर रही हैं।

एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

एनडीआरएफ के कमांडर इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि रात से ही लगातार उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन रात में कोहरे और ठंड की वजह से तलाशी में दिक्कत आ रही थी। सुबह से ही दो टीमें इनकी तलाश लगातार कर रही हैं। अभी तक इन चारों का कोई पता नहीं चला है। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण यह लोग आगे भी निकल सकते हैं, लेकिन प्रयास लगातार जारी है।

देहरादून से आगरा घूमने जा रहे सभी

देहरादून से आगरा घूमने जा रहे सभी

कार में सवार चार लड़के यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, जबकि दो लड़कियां देहरादून की रहने वाली हैं। सभी लोग एक साथ देहरादून में पढ़ते थे और आगरा घूमने जा रहे थे। जिस समय यह कार गिरी उस समय वहां पर काफी कोहरा था और गाड़ी की स्पीड भी तेज बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+