गाजियाबाद: पॉश इलाके में व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके कविनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

businessman shot dead in ghaziabad

घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मारी गोली

घटना कविनगर थाना क्षेत्र के चिरंजीव विहार सेक्टर 6 की है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी अमित सेठ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कारोबारी अमित सेठ अपनी गाड़ी फॉर्च्यूनर में बैठकर बाहर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अमित सेठ की मौके पर ही मौत हो गई।

व्यापारी के घर लगा लोगों का जमावड़ा

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो अमित सेठ के घर पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। साथ ही लोगों में दहशत फैल गई। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया इससे एक बात तो साफ थी कि गाजियाबाद में बदमाश बेखौफ हैं। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस के ऊपर कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Recommended Video

    गाजियाबाद: आखिर किसने मारी गाय को गोली, पुलिस हुई बेहद सतर्क

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+