आजम खां के फिर बिगड़े बोल, बाबा साहब अंबेडकर को बताया भू-माफिया

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान विवादित बयान देने के पीछे नहीं हटते। एक बार फिर से आजम ने विवादित बयान देकर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आजम ने इस बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया।

azam khan

सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक व्यक्ति की ही प्रतिमा लगी हुई, जो हाथ का इशारा करके खड़े हैं और बता रहे हैं कि जहां में खड़ा हूं वो जमीन तो मेरी है ही और जो प्लॉट सामने खाली पड़ा है, वो सब भी मेरा है।

बसपा पर हमला करते हुए आजम खां ने डॉ अंबेडकर का अपमान कर दिया। उन्होंने बाबा साहब को भू-माफिया बता दिया। इतना ही नहीं आजम खां बिजनौर के रेप आरोपी मौलाना का समर्थन करते दिखे। मौलाना पर लगे रेप के आरोप के लिए मीडिया को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि मीडिया मौलवियों को बदनाम कर रही है। सबसे अहम ये कि जिस समारोह में आजम भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे थे, वहां प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। सीएम की मौजूदगी में आजम ने ये बेतुका बयान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+