65 साल की पत्नी नहीं करती सेवा, 73 साल का बुजुर्ग तलाक के लिए पहुंचा कोर्ट
65 साल की पत्नी नहीं करती सेवा, 73 साल का बुजुर्ग तलाक के लिए पहुंचा कोर्ट
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाज में 73 साल के एक बुजुर्ग का अपनी 65 साल की अपनी पत्नी से तलाक मांगने का मामला सामने आया है। जिला अदालत में दी गई अर्जी में बुजुर्ग ने तलाक मांगने की वजह पत्नी का सेवा ना करना बताया है। उसका कहना है कि पत्नी बच्चों और परिवार के साथ लगी रहती है, उसका ध्यान नहीं रखती।

एनबीटी की खबर के अनुसार, जानकारी के अनुसार, मुरादनगर के बुजुर्ग ने अपनी अर्जी में बताया है कि वो 23 साल पहले कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मैनेजर की पोस्ट से रिटायर हुए। उन्होंने अपनी कमाई से दोनों बेटो का कारोबार सेटल कराया और बेटी की शादी की, अब तीनों की शादी हो चुकी है और सब अपने परिवार में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि बेटे तो ध्यान देते ही नहीं उनकी बीवी भी पोते-पोतियों के खिलाती रहती है और वो एक कमरे में अकेले लेटे रहते हैं।
बुजुर्ग का कहना है कि कोई उनको सुबह चाय तक नहीं देता तो फिर वो परिवार के साथ रहकर क्या करें। उन्होंने कहा कि प्रोपर्टी भी ज्यादातर पत्नी के ही नाम पर है। बुजुर्ग ने ना सिर्फ तलाक की मांग की है बल्कि पत्नी के नाम की संपत्ति वापस दिलाने की गुहार भी कोर्ट से लगाई है। वहीं बुजुर्ग की पत्नी का कहना है कि उनके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है, इसीलिए किसी के बहकावे में ये अर्जी कोर्ट में दी है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ही तो बुजुर्गों का मन लगता है, इस उम्र में हर वक्त उनके कमरे में बैठे रहना कैसे मुमकिन है। उन्होंने कहा कि उनको तलाक मांगने की फालतू हरकत करने की बजाय परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहिए, जिससे उनका मन लगा रहेगा।
ये भी पढ़ें- बॉस ने किया रेप, बचकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो वहीं पहुंच की गंदी फरमाइश












Click it and Unblock the Notifications