गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित 15 साल के लड़के की मौत, लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

गाजियाबाद, 30 जून: कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना की वजह से 15 साल के शुभम की मौत हो गई। लड़का मोदी नगर का रहने वाला था। उसे पांच दिन पहले ही गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम से रेफर किया गया था। शुभम का इलाज मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था। मंगलवार की रात अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे कोरोना की दोनों वैक्सीन डोज लग चुकी थी।

15 year old boy lost life due to coronavirus in ghaziabad

कोरोना संक्रमित था लड़का

जिला उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता के मुताबिक, गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले शुभम को मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसे गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम से 5 दिन पहले रेफर किया गया था। जांच में उसे कोरोना संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि शुभम को बुखार के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शरीर में ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने की वजह से मंगलवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले पिछले सप्ताह गाजियाबाद के खोड़ा निवासी 11 वर्षीय बच्ची की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई थी।

कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ रहे

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 18819 नए मरीज मिले है, जबकि इस दौरान 39 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को कोरोना के 14,506 नए मामले आए थे, जबकि 30 मरीजों की मौत हुई थी। एक्टिव मरीजों की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 874 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। राजधानी में संक्रमण दर 5.18 फीसदी से नीचे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+