Ghaziabad News: अपमानित बीजेपी नेताओं ने गाजियाबाद डीएम को भेजे चाय के 700 रुपए, जानें पूरा मामला
Ghaziabad News: गाजियाबाद से बीजेपी नेताओं और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के बीच चाय का मामला इतना बढ़ गया कि जिले के 12 भाजपा नेताओं ने डीएम राकेश सिंह को चाय के 700 रुपए एक पत्र से साथ भेज दिए हैं।
दरअसल, पूरा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से जुड़ा है। 24 दिसंबर को भाजपा के नेता गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए गए तो वहां कथित तौर पर उनका अपमान किया गया था।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि सीएम योगी के मिलने के लिए गए तो जिलाधिकारी सिंह ने उन्हें अपमानित किया और सिर्फ चाय पिलाकर लौटा दिया। जिससे आहत होकर उन्होंने पैसे लौटने का काम किया है।
अब सोशल मीडिया पर दो लेटर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक में 700 रुपए पत्र के साथ अटैच है, जबकि दूसरे लेटर में 12 भाजपा नेताओं के नाम लिखे हैं।
जानिए डीएम को लिखे पत्र में क्या कहा?
भाजपा नेताओं की ओर से जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया, "23 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री जी से मिलने व वार्ता करने का कार्यक्रम निर्धारित था। परंतु आपके द्वारा सभी को निकासी द्वार पर वार्ता के स्थान पर लाइन किया जाने लगा, जिस पर सभी के द्वारा अपने आप को अपमानित होना लगा और वहां से छोड़कर चले आए। आपने तभी यह कहा था कि मैंने आपको चाय पिलाई है। अत: उस चाय का 50 रुपए प्रति चाय 700 रुपए आपको भेजा जा रहा है।"
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सीएम योगी 23 दिसंबर को गाजियाबाद जल निगम के गेस्ट गाउस में रात्रि विश्राम के लिए रूके थे। जहां उन्होंने गाजियाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों से भेंट की थी। वहीं अगले दिन सुबह (24 दिसंबर) 12 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था।
जिसके बाद सभी नेता सुबह गेस्ट हाउस पहुंच गए। जहां जिलाधिकारी राकेश सिंह ने उनको बैठाया और चाय पिलाई। लेकिन सभी नेता सीएम योगी से नहीं मिल पाए, क्योंकि सीएम किसी अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद डीएम ने नेताओं से कहा कि वो लाइन लगाकर खड़े हो जाएं। सीएम जब निकलेंगे तो लाइनअप होकर स्वागत कर सकते हैं। जिसके बाद डीएम की ये बात नेताओं को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसे अपना अपमान महसूस किया।












Click it and Unblock the Notifications