बिहार: पंचायत भवन की छत पर छात्रा के साथ हैवानियत, पंचायत ने सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

गया। बिहार के गया में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ पंचायत भवन की छत पर गैंगरेप हुआ। जब पीड़ित के माता-पिता न्याय मांगने के लिए पंचायत गए तो उलटा उसे ही दोषी करार कर दिया। पंचायत ने पीड़िता के सिर के बाल मुंड़वाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पंचायत समिति के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंचायत भवन की छत पर छोड़कर भाग गए

पंचायत भवन की छत पर छोड़कर भाग गए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना गया ज‍िले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह 14 अगस्त की शाम मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की अपने घर से बाहर निकली थी कि एक चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने उसे अपने वाहन में बैठा लिया और उसे वहां से कहीं लेकर चले गए। आरोप है कि इन सभी छह लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वे उसे पंचायत भवन की छत पर छोड़कर भाग गए।

पंचायत ने दिया लड़की को ही दोषी करार

पंचायत ने दिया लड़की को ही दोषी करार

पीड़िता ने महिला थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी। दूसरे दिन किसी ने पीड़िता को देखा और उसकी सूचना उसके घर वालों को दी। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। वहीं, पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 21 अगस्त को पंचायत में हाजिर हुई। लेकिन लड़की की बात पंचायत ने अनसुनी कर दी। पंचायत ने लड़की को ही दोषी करार दिया तथा तुगलकी फरमान जारी कर सिर मुंडवाकर गांव में घुमवाया। इस दौरान साथ चल रहे लोग लड़की व उसके परिवार पर छींटाकशी कर रहे थे। गांव के अन्‍य लोग घटना के प्रतिकार की हिम्‍मत नहीं जुटा सके।

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और पूरी बात बताई। गया के महिला थाने की प्रभारी रवि रंजना ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद, जबकि अन्य पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही पंचायत में तुगलकी आदेश देने वाले पंचायत के सदस्य के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+